बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन की जिला परिषद की बैठक, सभी प्रखंडो पर 21 दिसंबर को किया जाएगा प्रदर्शन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन की जिला परिषद की बैठक निरंजन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भाकपा केरल राज्य के राज्य मंत्री के राजेंद्रन, उपेंद्र राय, हरे कृष्णा पोद्दार एवं गोविंदपुर के मजदूर नेता मोहम्मद नसीब, राम कलित राय के निधन पर 2 मिनट का शोक रखा गया। खेत मजदूर के जिला महासचिव अनिल प्रसाद ने कार्य प्रतिवेदन रखा। जिस पर कई साथियो ने अपना अपना बिचार रखा।

बैठक को भाकपा के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, राज्य परिषद सदस्य गजेंद्र प्रसाद चौधरी, राज सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने संबोधित करते हुए वर्तमान केंद्र सरकार के वादा खिलाफी एवं बिहार के जनगणना रिपोर्ट के बाद बिहार की आर्थिक बदहाली को दर करने के लिए राज्य को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने एवं मनरेगा एवं बास भूमि तथा किसानों के धान खरीद एवं भुगतान सुचारू रूप से करने हेतु सभी प्रखंड पर दिनांक 21 दिसंबर 2023 को आहूत धरना प्रदर्शन को सफल करने का आग्रह किया गया।

साथ ही इस बीच सभी पंचायत के बास भूमिहिनो की सूची बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शंकर राम, सत्यनारायण महतो, गंगा सदा, छात्र नेता अर्जुन कुमार, मनीष कुमार, राम बहादुर महतो, देवेंद्र माली, अनवर अंसारी, नंदकिशोर राय, रामानंद महतो, रुदल प्रसाद, महेंद्र राम, डॉ बी सिंह, देवन दास, सुरेश शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *