समस्तीपुर रेल मंडल में विशेष चेकिंग पखवाड़ा के 10 दिनों में 34182 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया दो करोड़ तैतीस लाख दस हजार तीन सौ दस रुपये जुर्माना

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल में दिनांक 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक टिकट जांच अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस टिकट जाँच पखवाड़ा में एक दिसंबर से 10 दिसंबर तक मंडल के संपूर्ण खंड पर 34182 बेटिकट यात्रियों से अनाधिकृत यात्रा करते हुए पाया गया, जिनसे दो करोड़ तैतीस लाख दस हजार तीन सौ दस रुपए जुर्माना के रूप में रेल राजस्व अर्जित किया गया। इस विशेष जांच पखवाडा के फलस्वरूप टिकट काउंटरों पर भीड़ देखी गई तथा टिकट बिक्री पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ा। मंडल में आगे भी इस प्रकार के टिकट जाँच अभियान चलाये जाते रहेंगे। इस विशेष अभियान के तहत समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी जयनगर एवं सीतामढ़ी बेसों से टिकट जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान बिना टिकट व उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित एवं टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से मेल एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियों में बिना टिकट व बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गये व्यक्तियों से नियमानुसार प्रभार की वसूली सुनिश्चित करने हेतु लगभग 240 की संख्या के टिकट जाँच कर्मियों एवं आरपीएफ के जवानों को लगाया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान अनाधिकृत यात्रा पर रोक लगाई गई तथा मजिस्ट्रेट टिकट जाँच, किलाबंदी टिकट जाँच अभियान आदि भी चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *