समस्तीपुर में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, शुक्रवार की सुबह कोहरा में लिपटा रहा शहर व गांव

यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मौसम का मिजाज बदलते हैं जिले में ठंड का प्रकोप दिखने लगा। गुरुवार को दिनभर हुई बारिश के बाद शाम होते ही तापमान काफी नीचे गिर गया। जिसके कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। वहीं शुक्रवार की सुबह समस्तीपुर शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक कोहरे में लिपट गया। घना कोहरा होने के साथ है ठंड भी काफी बढ़ गई थी। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। खास कर स्कूली बच्चों को सुबह सुबह कोहरा के बीच में स्कूल जाना पड़ा। कोहरा इतना घना था की वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी।

बतादे कि गुरुवार को पूरा दिन बारिश हुई और शुक्रवार की सुबह से कोहरा लगने लगा। ठंड को लेकर डॉक्टर ने भी लोगों को सतर्क रहने का सलाह दिया है। खासकर बुजुर्ग एवं नवजात बच्चों को शुरुआती ठंड में से ही परहेज करने की जरूरत है। सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नागमणि राज एवं डॉ राजेश कुमार ने बताया कि ठंड का असर बढ़ गया है। इसमें बुजुर्ग एवं नवजात बच्चों पर विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। इन लोगों पर ठंड का असर विशेष होने से स्थिति बिगड़ सकती है। जरूरत ना हो तो घर से बाहर न निकले। खास कर नवजात बच्चों के साथ कहीं भी ठंड में यात्रा करना नहीं चाहिए।

वही चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि रानी ने कहा कि ठंड में चर्म रोगों की समस्या भी बढ़ती है। ऐसे में लोग अपने स्किन का भी ख्याल रखें। खासकर स्क्रीन पर सरसों तेल या स्क्रीन का क्रीम लगे ताकि स्किन सुखा ना हो। स्किन के सूखा होने की स्थिति में कई प्रकार की समस्याएं भी हो जाती है। नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सैयद मिराज ने बताया कि ठंड के मौसम में कान को भी बचाने की जरूरत है। ठंड लगने कान, नाक व गला संबंधित कई प्रकार की समस्याएं सामने आती है। खासकर बाइक पर सवार होने से पहले हेलमेट एवं गला को ढकने के लिए मफलर का उपयोग जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *