सख्ती : अब बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध चलेगा सघन जांच अभियान, समस्तीपुर मंडल ने किया टिकट चेकिंग पखवाड़ा शुरू

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल ने अब बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही विशेष अभियान के तहत बेटिकट यात्रियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। विदित हो कि समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम और यात्री को टिकट लेकर चलने के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित और जागरूक किया जा सके।

इसी क्रम में समस्तीपुर मंडल ने दिनांक 01 दिसंबर 2023 से 15 दिसंबर 23 तक टिकट जांच अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया है। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम मंडल के भिन्न भिन्न जगहों पर रहेगी। इस अभियान में लगभग 250 टिकट जाँचकर्मी एवं RPF आरपीएफ जवान प्रतिदिन शामिल रहेंगे। इस टिकट चेकिंग पखवाड़ा अभियान में मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया जाएगा।

इस चेकिंग पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य यात्री को जागरूक करना और बिना टिकट चल रहे यात्री से रेल राजस्व प्राप्त करना है। बतादे की रॉल मंडल में लगातार अभियान चलाने के बावजूद बेटिकट यात्रियों की संख्या नही कम रही है। इसको लेकर डीआरएम विनय श्रीवास्तव के निर्देश पर दो दिन पूर्व भी रेल मंडल में किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमे 50 लाख से अधिक जुर्माना रेल यात्रियों से वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *