समस्तीपुर में पुरूष नसबंदी पखवाड़ा शुरू, कलेक्ट्रेट में डीएम ने सारथी रथ को किया रवाना, डीएम ने कहा जागरूकता के लिए निकाली गई है सारथी रथ

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरु किया गया। 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक यह पखवाड़ा आयोजित की जाएगी। जिसमें पुरुषों को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जागरुक किया जाएगा। इस पखवाड़ा के तहत पहले दिन ई रिक्शा सारथी रथ को गांव-गांव में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम योगेंद्र सिंह ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरुकता लाने के उद्देश्य से सारथी रथ रवाना किया गया है।

ताकि लोगों को जनयंख्या नियंत्रण एवं गर्भ निरोधक उपायों के बारे में जानकारी मिल सके। मौके पर डीईओ मदन राय, सीएस डॉ एसके चौधरी, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, डीआईओ डॉ. विशाल कुमार, डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर, डीसीएम अनीता कुमारी, आरिफ अली सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित थे। इधर, कार्यक्रम की सफलता को लेकर जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी तय की गयी है। इसके तहत एमपी, एमएलए, पंचायती राज के जनप्रतिनिधि, शहरी निकाय के जनप्रतिनिधी, स्वास्थ्य कर्मी, सोसल वर्कर एवं मीडिया को भी इस कार्यक्रम की सफलता में योगदान करना है। ताकि ग्रामीण स्तर तक के लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।

वहीं प्रखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर सभी विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करने एवं आम जनों को जागरुक करने पर रणनीति बनायी जानी है। आमजन को जागरुक करने के लिए ई रिक्शा (सारथी) के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। ई रिक्शा पर संबंधत क्षेत्र की आशा फैसिलेटटर को प्रतिनियुक्त करते हुए प्रचार प्रसार कराने का दायित्व सौंपने का आदेश दिया गया है। ताकि उनके द्वारा आशा के साथ समन्वय स्थापित किया जा सके। साथ ही गर्भनिरोधक के स्थायी एवं अस्थायी उपायों के बारे में जानकारी दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *