समस्तीपुर। बीपीएससी सहित अन्य विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफल प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड के भानपुर गांव में बजरंगबली मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों में अधिकारी के पद पर चयनित प्रतिभागियों को पाग, चादर व माला से सम्मानित किया गया।


सम्मानित होने वाले में बीपीएससी से चयनित कैग में लेखा अधिकारी कौशल कुमार मिश्र, बीपीएससी से चयनित बीपीआरओ राम बिहारी झा, सचिवालय अधिकारी के रुप में चयनित गोविंद झा, एलआईसी प्रशासनिक सहायक गोविंद्र कुमार चौधरी एवं रंजन कुमार मिश्रा, प्रखंड लेखापाल रौशन कुमार चौधरी, माध्यमिक शिक्षक नीरज पोद्दार, युवा उद्यमी राकेश कुमार झा का नाम शामिल है।


वक्ताओं ने कहा कि इन युवाओं ने विपरित परिस्थति में भी अपने दम पर विभिन्न विभागों में अधिकारी के रुप में चयन होकर युवाओं को नया संदेश दिए है। इन युवाओं की मेहनत ने यह साबित किया कि प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नहीं है। विपरीत परिस्थितियों से गुजर कर संघर्ष करते हुए सफलता हासिल कर गांव व समाज को गौरवान्वित किया। जिसके कारण आज ग्रामीण भी अपने को गौरवांवित महसूस करते हैं।

मौके पर भोला झा, राम विलास चौधरी, राधा रमण चौधरी, प्रो. प्रेम कांत चौधरी, डॉ. रमेश चंद्र चौधरी, अमर नाथ चौधरी, घूरन पोद्दार, राम नाथ चौधरी आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन सरोज कुमार चौधरी ने किया। ग्रामीणों ने कहा इन युवाओं ने गांव का नाम राज्य व देश के मानचित्र पर दर्शाया है। इनके मार्गदर्शन में अन्य युवा भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए गांव का नाम रौशन करेंगे। इस कड़ी में इन युवाओं ने भी अपनी तैयारी एवं परीक्षा के अनुभवों को शेयर किया।






