समस्तीपुर में पेंशनर एसोसिएशन का 12 क्षेत्रीय व मंडलीय सम्मेलन संपन्न, एनपीएस के विरोध में पेंशन एसोसिएशन ने भी भरी हुंकार

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन का 12वां क्षेत्रीय एवं मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीआरएम विनय श्रीवास्तव, एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एमएमपी सिंहा, विशिष्ट अतिथि पूर्व सीनियर डीपीओ ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता क्षेत्रीय एवं मंडलीय अध्यक्ष एसएन सिंह एवं संचालन मंडल सचिव शिवेंद्र कुमार पांडेय ने किया।
इस दौरान संघ के द्वारा पेंशनरों की समस्याओं एवं लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए हर तीन महीने पर पेंशन अदालत के आयोजन के लिए रेल प्रशासन को साधुवाद दिया गया। इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि रेलवे के कर्मियों के लिए वो हमेशा तत्पर हैं। कर्मियों की हर समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जब भी किन्हीं कर्मी को कोई परेशानी हो, तो वो कार्यालय में आकर अपनी समस्या बता सकते हैं।
इधर, पेंशन एसोसिएशन के सम्मेलन में मुख्य रुप से एनपीएस को हटाकर ओपीएस को लागू करने, 65 की उम्र पर पांच प्रतिशत, 70 की उम्र पर 10 प्रतिशत और 75 की उम्र पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का भुगतान करने, तीन हजार मेडिकल भत्ता प्रतिमाह लागू करने, कम्यूटेशन 15 साल की जगह 12 साल का लागू करने, 18 महीना का फ्रीज डीए का भुगतान करने आदि मांगों पर विचार किया गया।
बाद में डीआरएम कार्यालय के समक्ष भी अपनी एकजुटता का परिचयत देते हुए नारेबाजी की गयी। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष एसपी सिंह, सुबोध नाथ मिश्र, वेदानंद चौधरी, शिवजी मिश्र, एसएन राय, जयंत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंहा, सतीश कुमार सिंहा, राम शरण सिंहा, धनिक पंडित, एसके प्रसाद, एके सिंहा, बिंदेश्वरी प्रसाद, त्रिभुवन सिंह, राम शरण सिंहा, चंद्रभूषण सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *