यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा 23 नवंबर को आयोजित होनेवाले होने वाले ‘नशामुक्त बिहार मिनी मैराथन’ के सफल आयोजन हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई। यह मिनी मैराथन दौड़ 6 किलोमीटर की दूरी के लिए है। 23 नवंबर को प्रातः 7:00 बजे समस्तीपुर – पूसा मार्ग पर सत्यम राइस मिल, रघुनाथपुर बेला से प्रारंभ होकर गुरुकुल पब्लिक स्कूल, गरुआरा के समीप यह दौड़ समाप्त होगी। यह दौड़ बालक एव बालिका वर्ग में अलग – अलग कोटि के अनुसार आयोजित की जाएगी।


इसमें दशम वर्ग या उसके ऊपर के किसी भी आयुवर्ग के प्रतिभागी अपने विद्यालय द्वारा निर्गत परिचय पत्र जिसमे जन्म तिथि अंकित हो, के साथ दौड़ में भाग लेंगे। 22 नवंबर के शाम 5:00 बजे तक मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का निबंधन जिला खेल कार्यालय, पटेल मैदान समस्तीपुर में किया जाएगा। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया की वे जिले में संचालित खेल संघों से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक खिलाड़ियों का निबंधन कराना सुनिश्चित करेंगे।


प्रभारी पदाधिकारी एनसीसी एव कार्यक्रम समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ खिलाड़ियों को निबंधन कराने हेतु जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे। सभी निबंधन कराने वाले प्रतिभागियों को आधारकार्ड की छाया प्रति निबंधन प्रपत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी भाग लेने वाले प्रतिभागी जूता पहनकर दौड़ में भाग लेंगे। दौड़ में सफल प्रथम प्रतिभागी को 5000 रुपए, द्वितीय प्रतिभागी को 3000 रुपए, तृतीय प्रतिभागी को 2000 एवम अन्य 5 प्रतिभागी को 1 -1 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

नगर आयुक्त नगर निगम समस्तीपुर एव प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने क्षेत्राधिकार के अनुरूप मैराथन रूट की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी एवम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को मैराथन रूट पर विधि व्यवस्था संधारण, रूट क्लियरेंस एवम यातायात नियंत्रण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया की पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां एव एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।






