यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल में एनपीएस के विरोध में ईसीआरकेयू के द्वारा मतदान कराया जा रहा है। दो दिवसीय मतदान कार्यक्रम के पहले दिन रेल मंडल में 3517 कर्मियों ने मतदान में हिस्सा लिया। इसका नेतृत्व में ईसीआरकेयू के मंडल मंत्री केके मिश्रा कर रहे हैं। इसके तहत पहले दिन मुख्यालय शाखा स्थित मतदान केंद्र पर 711 रेल कर्मियों ने एनपीएस के विरोध में मतदान किया। इसी प्रकार आउटडोर शाखा में 415, कारखाना स्टोर में 305, लोको शाखा में 375, सहरसा में 395, दरभंगा में 295, बापूधाम मोतिहारी में 355 एवं नरकटियागंज में बनाए गए बूथ पर 666 रेल कर्मियों ने एनपीएस के विरोध में मतदान किया।



मुख्यालय शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एआईआरएफ एवं ईसीआरकेयू के आह्वाहन पर पुरानी पेंशन बहाल करने के मुद्दे पर सरकार के विरूद्ध हड़ताल में जाने को लेकर सभी शाखाओं में मतदान किया गया। इसके तहत एनपीएस के विरोध में बढ़चढ़ कर रेलकर्मियों ने मतदान में हिस्सा लिया है। 22 नवंबर को भी मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिसमें छूटे हुए रेल कर्मी मतदान में हिस्सा लेंगे।








