समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सर्विस पिस्टल के साथ बेगूसराय का कुख्यात अमन आनंद उर्फ लंबू को किया गिरफ्तार, पहले भी एके 47 के साथ हो चुका है गिरफ्तार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सर्विस पिस्टल के साथ बेगूसराय का कुख्यात अमन आनंद उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया गया। पहले भी एके 47 के साथ भी  गिरफ्तार हो चुका था। समस्तीपुर पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल जिला एवं अंतर जिला गिरोह के एक कुख्यात अपराधी अमन आनंद उर्फ लल्लू सिंह उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लंबू सिंह बेगूसराय जिला के मटिहानी का है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक ऑटोमेटिक 9 एमएम सर्विस पिस्टल दो गोली और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

 

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस कार्यालय में रविवार को सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के द्वारा जिले के टॉप 10 अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि समस्तीपुर जिले के कई कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी लल्लू सिंह उर्फ लंबू मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी बस स्टैंड के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुसरीघरारी थाना पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने पहुंची।

पुलिस को देखकर कुख्यात लंबू भागने की कोशिश करने लगा। साथ ही अपने को जख्मी भी करने का प्रेरया किया। लेकिन इस दौरान पुलिस ने खदेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक ऑटोमेटिक 9 एमएम सर्विस पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया गया है। डीएसपी संजय पांडे का बताना है कि कुख्यात लंबू इससे पूर्व भी ए के -47 हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी, ताजपुर, दलसिंहसराय और बेगूसराय जिले के मटिहानी थाने में लूट, रंगदारी, हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

वहीं पुलिस अब इस गिरफ्तार अपराधी से पिस्टल के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि बरामद सर्विस पिस्टल कहां से और कैसे लूटी गयी है। उसकी जाच की जा रही है। जांच के बाद ही बरामद सर्विस पिस्टल के बारे में सच्चाई सामने आएगी। डीएसपी ने बताया कि छापेमारी में जिले इंस्पेक्टर पंकज कुमार के अलावे उनकी टीम शामिल थी। यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *