पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को सदन में अपमानित किये जाने के विरोध में हम कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का फूंका पुतला

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को सदन में अपमानित किये जाने के विरोध में हम कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को बिहार विधानसभा के अंदर सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अपमानित किए जाने के विरोध में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर जिला मुख्यालय में अनुमंडल कार्यालय के पास सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका।

पुतला दहन कर रहे हैं कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से अभिलंब माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे । उनका कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री एक दलित समाज के नेता हैं। सदन में जिस तरह से उन्हें अपमानित किया गया है। उससे बिहार के दलित समाज ही नही अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के भी लोग काफी आहत है। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम द्वारा सदन में पूर्व सीएम को अपमानित किया गया, यह घोर निंदनीय है।

इसका नेतृत्व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष केदारनाथ चौधरी ने की। मौके पर मिथिलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, विवेकानंद राय, राम किशोर ठाकुर, सीताराम चौधरी, राजीव मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *