यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। दीपावली एवं छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में नई दिल्ली से बापूधाम मोतिहारी, पटना आनंद विहार, कोटा से दानापुर, रानी कमलापति से दानापुर से रानी कमलापति के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। उक्त जानकारी सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी। जिनका विवरण निम्नानुसार है।

गाड़ी संख्या 02351/02352 पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल (क्लोन संपूर्ण क्रांति) गाड़ी संख्या 02351 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 21, 23, 25, 27 एवं 29.11.2023 एवं 01.12.2023 को पटना से 16.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 02352 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल 22, 24, 26, 28 एवं 30.11.2023 तथा 02.12.2023 को आनंद विहार से 08.00 बजे खुलकर उसी दिन 21.55 बजे पटना पहुंचेगी । इस स्पेशल में 1AC का 01 कोच, 2AC के 02 कोच, 3AC के 02 कोच, 3E के 05 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे ।

गाड़ी संख्या 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा फेस्टिवल स्पेशल (सागर-दमोह-कटनी- सतना-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते) गाड़ी संख्या 09817 कोटा-दानापुर फेस्टिवल स्पेशल 13, 16, 19 एवं 23.11.2023 को कोटा से 09.50 बजे खुलकर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09818 दानापुर-कोटा फेस्टिवल स्पेशल 14, 17, 20 एवं 24.11.2023 को दानापुर से 11.45 बजे खुलकर अगले दिन 08.25 बजे कोटा पहुंचेगी । इस स्पेशल में 2 AC के 02 कोच, 3E के 10 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे ।

गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति- दानापुर- रानी कमलापति फेस्टिवल स्पेशल (इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते) : गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर फेस्टिवल स्पेशल 14.11.2023 एवं 21.11.2023 को रानी कमलापति से 14.25 बजे खुलकर अगले दिन 08.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 01662 दानापुर-रानी कमलापति फेस्टिवल स्पेशल 15.11.2023 एवं 22.11.2023 को दानापुर से 11.45 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इस स्पेशल में 2AC के 03 कोच, 3E के 08 कोच, शयनयान श्रेणी के 04 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे ।

गाड़ी संख्या 04018/04017 नई दिल्ली-बापूधाम मोतिहारी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (मुरादाबाद- गोरखपुर-नरकटियागंज- बेतिया- सगौली के रास्ते) : गाड़ी संख्या 04018 नई दिल्ली-बापूधाम मोतिहारी फेस्टिवल स्पेशल 18, 21, 24 एवं 27.11.2023 को नई दिल्ली से 14.55 बजे खुलकर अगले दिन 12.15 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 04017 बापूधाम मोतिहारी-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 19, 22, 25 एवं 28.11.2023 को बापूधाम मोतिहारी से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 13.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी । इस स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय इकॉनोमी श्रेणी के 20 कोच होंगे।

गाड़ी संख्या 04027/04028 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (मुरादाबाद- गोरखपुर- नरकटियागंज- बेतिया-सगौली के रास्ते) : गाड़ी संख्या 04028 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी फेस्टिवल स्पेशल 15, 18, 21, 24 एवं 27.11.2023 को आनंद विहार से 01.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.30 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 04027 बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 16, 19, 22, 25 एवं 28.11.2023 को बापूधाम मोतिहारी से 02.30 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 11 एवं साधारण श्रेणी के 11 कोच होंगे।






