समस्तीपुर कॉलेज में अतिथि शिक्षकों के संघ का पुनर्गठन, सर्वसम्मति से डॉ अशोक संयोजक व डॉ अनिल कुमार सिंह बनाए गए अध्यक्ष

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर कालेज समस्तीपुर के प्रांगण में महाविद्यालय के अतिथि शिक्षको की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जंतु विज्ञान विभाग के डॉ विश्वनाथ साह ने की। बैठक का संचालन लना मिथिला विश्विद्यालय के अतिथि शिक्षक संघ के संरक्षक अशोक कुमार (इतिहास विभाग) के द्वारा की गई। इस बैठक में अतिथि शिक्षको की विभिन्न समस्याओ पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए संघ के पुनर्गठन की आवश्यकता महसूस की गई। फलत: सर्वसम्मति से निम्न रूप मे संघ का निर्माण किया गया। इसमें निम्नलिखित संघ के अधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

इसके तहत अशोक कुमार संयोजक, डॉ अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष, डॉ खुर्शीद आलम उपाध्यक्ष, डॉक्टर माला यादव उपाध्यक्ष, डॉक्टर जितेन्द्र प्रसाद सचिव तथा डॉक्टर अरुण कुमार राय संयुक्त सचिव, डॉक्टर सलाह सिद्धिकी संयुक्तसचिव एवं डॉक्टर जय चंद्र झा प्रवक्ता बनाए गए। वही डॉक्टर सर्वेश कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए। जबकि कार्यकारिणी सदस्यो में डॉक्टर दुर्गेश कुमार राय, डॉक्टर बबिता कुमारी, विश्विद्यालय प्रतिनिधि में डॉक्टर अनिल कुमार कर्ण, डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्रा, डॉक्टर अमृता कुमारी, डॉक्टर कुमारी संतवाना, डॉक्टर विनोद कुमार चुने गए।

इसके अलावे डॉक्टर  ए. आलमगीर, डॉक्टर चांदनी रानी, डॉक्टर रवि कुमार गुप्ता, डॉक्टर मीनाक्षी कुमारी, डॉक्टर सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर शिवा नंद पटेल, डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा, डॉक्टर अभिनव साकेत, डॉक्टर अंकिता श्रीवास्तव, डॉक्टर विनय कुमार सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार यादव, डॉक्टर सुमन कुमार सिन्हा, डॉक्टर एमडी. अली इमाम, डॉक्टर कौशलेंद्र झा एवं डॉक्टर विश्वनाथ साह का चयन भी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में सर्वसम्मति से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *