व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में दीवारों पर पोस्टर बना कर किया जा रहा जागरूक
Doorbeen News Desk: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन अब नई प्रक्रिया अपनाई है। इस दौरान शहर के दीवाल पर पेंटिंग कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर सड़क किनारे दीवारों पर तरह-तरह की पेंटिंग बनवाए जा रही है।
जिसमें आगामी 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव का में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसी बहाने पेंटिंग करने वाले कलाकारों को रोजगार भी मिल रहा है। दीवालों पर लिखे जो नारे में पहले मतदान फिर जलपान, आपका मत आपकी सरकार, अपना मत अपना अधिकार, आपका मत आपकी ताकत, जो प्रलोभन में ना आए जागरूक मतदाता कहलाए, आदि है। रंग-बिरंगे पेंटिंग, स्लोगन एवं तस्वीर से दिवाली चमक उठी है।


इसके माध्यम से लोगों को संदेश दिया जा रहा है। हर आने जाने वाले लोगों की लोगों की नजर स्वत: खींची जा रही है। शहर के नगर थाना से लेकर जिला अतिथि गृह तक एवं जिला अतिथि गृह से लेकर एसडीओ का ऑफिस तक दीवाल पर पेंटिंग, स्लोगन, तस्वीर भी बनाई गई है।
इसके अलावा जिले के विभिन्न चौराहों पर एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग में भी चुनाव से संबंधित जानकारी एवं वोट कर डालने के लिए मतदाताओं से अपील की जा रही है। इस दौरान समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, अस्पताल, पटेल गोलंबर, नगर भवन आदि जगह लगाए गए होर्डिंग बोर्ड में चुनाव संबंधित जानकारी दी गई है।






