व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
आकांक्षा हाट के सफल आयोजन हेतु प्रशस्ति पत्र सह उत्कृष्टता प्रमाण पत्र वितरण
Doorbeen News Desk : समस्तीपुर समाहरणालय स्थित जिला योजना कार्यालय भवन में आकांक्षा हाट के सफल आयोजन हेतु प्रशस्ति पत्र सह उत्कृष्टता प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के नीति आयोग के दिशा निर्देशानुसार वोकल फॉर लोकल अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु जिले के पटेल मैदान परिसर में जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 6-8 अगस्त 2025 तक आकांक्षा हाट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था।


उक्त आकांक्षा हाट में स्थानीय कलाकारों, एसएचजी, एफपीओ द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पादों का कुल 16 स्टॉल लगाया गया था तथा स्थानीय युवा कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। जिस उपलक्ष्य में शनिवार को सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा प्रेरित करते हुए उनके बहुमूल्य योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया तथा हाइएस्ट सेल, क्राउडिंग, बेस्ट अवार्ड हेतु मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट को प्रथम, मधुबाला जूट एण्ड क्राफ्ट को द्वितीय, पोषण आहार को तृतीय पुरस्कार मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


मौके पर जिला योजना पदाधिकारी निशांत कुमार पटेल, जिला कला संस्कृति एवं युवा पदाधिकारी जूही कुमारी, सहायक योजना पदाधिकारी प्रशांत कुमार, पिरामल फाऊंडेशन के केशव कुमार, अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के देव कुमार, सेल्को फाउंडेशन के यशवंत कुमार राय, लक्ष्मण कुमार, कुंदन कुमार राय, लक्ष्मण सिंह के अलावे युवा कलाकार, एसएचजी, एफपीओ के प्रतिनिधि आदि थे।






