किशनगंज में हीरो एशिया कप 2025 ट्रॉफी का गौरव यात्रा का भव्य आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

किशनगंज में हीरो एशिया कप 2025 ट्रॉफी का गौरव यात्रा का भव्य आयोजन

दूरबीन न्यूज डेस्क। आज किशनगंज में हीरो एशिया कप 2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की उपस्थिति में ट्रॉफी का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य से हुई, जिसमें विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स व खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह आयोजन युवाओं को अनुशासन, टीम भावना व स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने वाला रहा। ट्रॉफी गौरव यात्रा से किशनगंज के खिलाड़ियों में नया उत्साह संचारित हुआ।
इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी, शिक्षा व खेल विभाग के अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।