सहायक औषधि नियंत्रक ने तीन दवा दुकानों का लाइसेंस किया निलंबित

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सहायक औषधि नियंत्रक ने तीन दवा दुकानों का लाइसेंस किया निलंबित

दूरबीन न्यूज डेस्क। सहायक औषधि नियंत्रक ने तीन दवा दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया है, जबकि दो से जवाब तलब किया गया है।
बतादे कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत अवस्थित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों में निरीक्षण के दौरान पायी गयी अनियमितता के आलोक में स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी।

इसके तीन औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों (दवा दुकान) की अनुज्ञप्तियों को निलंबित किया गया। सहायक औषधि नियंत्रक के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जय ललिता मेडिकोज सिंधिया खूर्द वरपुरी गाँव, समस्तीपुर, भवानी ड्रग एजेंसी पटोरी तथा प्रणय मेडिसिन्स पंजाबी कालोनी, धर्मपुर, जितवारपुर, समस्तीपुर का नाम शामिल है।


जबकि समस्तीपुर जिला अंतर्गत अवस्थित दवा प्रतिष्ठानों में निरीक्षण के दौरान पाई गई विभिन्न अनियमितताओं के आलोक में दो दवा प्रतिष्ठानों से कारण पृच्छा की गई है। जारी सूची के अनुसार न्यू अमन मेडिसिन सेन्टर, मूलचंद रोड तथा शंकर आर्युवेदिक एजेंन्सी मूलचंद रोड, समस्तीपुर का नाम शामिल है।