व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
रफ्तार का कहर : किशनपुर में साइकिल सवार अधेड़ की हुई मौत, सड़क जाम
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ गांव के निकट एस एच 88 पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर के वार्ड -7 निवासी पिता स्वर्गीय अनूप दास के पुत्र
नरेश दास (55) के रूप में की गई है।


अधेड़ की मौत होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एस एच 88 को जाम कर दिया।जाम करने वाले लोगों का कहना था की मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं ठोकर मारने वाले वाहन चालक पर एफआईआर दर्ज करने आदि की मांग कर रहे थे। बताया गया है की उक्त अधेड़ चांदचौर से साइकिल से किशनपुर में बेटे के ससुराल आ रहा था । उक्त जगह पर आने किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गया।

घटना में मौत एवं सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा,रवि कुमार, अभिनंदन झा, जयनारायण सिंह, मनोज शर्मा,हरे राम गिरी आदि ने समझा बुझाकर कर शांत किया।तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। सड़क जाम समाप्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है । पुलिस ने मृतक के परिजन को मौत होने की सूचना दे दी है।







