व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती की मनाई गयी पुण्यतिथि
दूरबीन न्यूज डेस्क। अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक स्वामी सहजानंद सरस्वती का पुण्यतिथि बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर द्वारा पार्टी कार्यालय बंगाली टोला समस्तीपुर में मनाया गया।
जिसकी अध्यक्षता किसान सभा के जिला अध्यक्ष कामरेड शंकर राय, के द्वारा किया गया। मौके पर किसान सभा के महासचिव कामरेड राम यतन सिंह राकेश ने विस्तार से स्वामी जी जीवनी और संघर्षों पर चर्चा की।


सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव कामरेड सुरेंद्र कुमार सिंह, मुन्ना ने वर्तमान स्थिति की चर्चा करते हुए केंद्र सरकार किसान विरोधी नीतियों के विस्तार से रखा। और आंदोलन की बात की सभा को जय कृष्ण दत्त, रामकुमार चौधरी, प्रगति लेखक संघ की और से शंकर प्रसाद साह, खेत मजदूर यूनियन के नेता अनिल प्रसाद, नौजवान संघ के नेता संजय कुमार, छात्र नेता अर्जुन कुमार आदि ने अपने विचार रखा।








