व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सिलिगुड़ी जा रही ट्रक से प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरफ जब्त, 40 हजार बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार
दूरबीन न्यूज डेस्क। पूर्णिया में दिनांक 20.06.2025 को डंगराहा ओ०पी० पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक से प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप की खेप धनबाद से होते हुए दालकोला के रास्ते सिलिगुड़ी की ओर जाने वाली है। प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप की बरामदगी एवं तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।


गठित टीम प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ दौलतपुर के पास मालदा की ओर से आनेवाले वाहनों का जाँच प्रारंभ किये। वाहन जाँच के क्रम में मालदा की ओर से आ रही एक ट्रक को वाहन जाँच हेतु रोका गया। ट्रक में लोड सामान के बारे में पूछने पर चालक द्वारा चूड़ा लोड होने की बात बतायी गयी। ट्रक की तलाशी हेतु उक्त ट्रक को थाना परिसर लाया गया। चालक का नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मो० अमन, उम्र 31 वर्ष, पिता मो० सलीम, सा० मालेगाँव, कमरा नं0 6, सर्वे नं0 70/1, प्लॉट नं0 2. नुरी मेमन कॉलोनी, थाना आईसानगर, जिला नासिक, (महाराष्ट्र) बताया।
तत्पश्चात ट्रक एवं चालक की तलाशी ली गई तो ट्रक के डाला में 100 चूड़ा से भरी बोरियो के बीच छुपाकर रखा गया कुल 4,000 लीटर (40,000 बोतल प्रत्येक 100 ml का) प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप एवं चालक के पास से दो मोबाईल, नकद 11,000/- रूपया एवं अन्य सामान बरामद किया गया। बरामद प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप, ट्रक, नकद रूपया, मोबाईल एवं अन्य सामान को जप्त करते हुए चालक मो० अमन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कोडिनयुक्त सिरप की तरकरी से संबंधित अपने अन्य सहयोगियों के बारे में खुलासा किया गया है जिनकी गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है। इस संपूर्ण कार्रवाई में डंगराहा ओ०पी० के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है।
छापामारी दल में पु०नि० संजीव कुमार, थानाध्यक्ष, बायसी थाना। पु०अ०नि० परमानन्द पासवान, प्रभारी, डंगराहा ओ०पी०। पी०टी०सी०/178 रवि रंजन कुमार, डंगराहा ओ०पी०। पी०टी०सी०/722 मुन्ना प्रसाद, डंगराहा ओ०पी० ।जिला आसूचना इकाई, पूर्णियाँ। सशस्त्र बल, डंगराहा ओ०पी०।






