व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सिंघिया बाई पास स्थित फील्ड में एल.सी.सी रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन
दूरबीन न्यूज डेस्क। कल रात समस्तीपुर प्रखंड के सिंघिया बाई पास स्थित फील्ड में एल.सी.सी रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गगनचुंबी छक्का मार कर किया। फाइनल मैच में मालपुर इलेवन ने रतवारा इलेवन को 01 रन से पराजित कर कप पर कब्जा किया । पहले बैटिंग करते हुए मालपुर इलेवन ने 12 ओवर में 95 रन बनाए।


जबाब में रतवारा इलेवन 12 ओवर में 08 विकेट पर मात्र 94 रन ही बना सकी । अपने सम्बोधन के क्रम में विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि खेल और स्पोर्ट्स हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं। यह हमें जीवन में अधिक अनुशासित, धैर्यवान, समयबद्ध और विनम्र बनाता है।

यह हमें जीवन में सभी कमजोरियों को हटाकर आगे बढ़ना सिखाता है। यह हमें बहादुर बनाता है, और चिड़चिड़ेपन व गुस्से को हटाकर खुशी का अहसास देता है। यह हमें शारीरिक रुप से तंदरुस्त और मानसिक आराम प्रदान करता है, जिससे कि हम सभी समस्याओं से आसानी से निपट सकें। मौके पर एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रिजुउल इस्लाम रिज्जू, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, जिला राजद महासचिव मोo परवेज आलम, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, समाजसेवी मोo साहब, डाo सफदर, मोo सिराज, अभिषेक यादव, प्रखंड सचिव राकेश कुमार चिंटू, जयलाल राय, विमल पासवान आदि मौजूद थे।






