गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसा, इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित  विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसा, इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित  विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत

दूरबीन न्यूज डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार की दोपहर एक बड़ा हादसा विमान हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित  विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी।

हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव हो सकेगी।वहीं खबर है कि इस दर्दनाक हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया है। यह जानकारी भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यात्रियों की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम 12वें नंबर पर अंकित है और उनका सीट नंबर 2D दर्ज है।एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।एयर इंडिया की फ्लाइट AI 172 से जुड़ी घटना के मद्देनजर, यात्रियों की पूछताछ और सहायता के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर बनाया गया है। कृपया +91 99741 11327 पर कॉल करें। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद अब सीमित उड़ानों के साथ चालू है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेट जानकारी के लिए एयरलाइनों से जुड़ें। अपडेट के लिए कृपया हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो करें।