मुजफ्फरपुर स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान, किसी अंजान यात्रियों से कोई भी सामान न लेने की अपील

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान, किसी अंजान यात्रियों से कोई भी सामान न लेने की अपील

दूरबीन न्यूज डेस्क। वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार एवं नि०प्र० मनीष कुमार के निर्देशन में उ० नि० सुष्मिता कुमारी साथ स्टाफ के द्वारा मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों और यात्रियों के बीच समय 13/00बजे से 14/00 बजे तक यात्रियों को जागरूक किया गया।

जिसमें यात्रियों को बिना उचित कारण के ट्रेन में ACP नहीं करेंगे , रेल लाइन पार ना करने, ट्रेनों के छत के पायदान एवं दरवाजे पर लटक कर यात्रा ना करने एवं नशाखूरानी गिरोह से सावधान रहने , महिला बोगी में पुरूष यात्री के रूप में यात्रा नहीं करेंगे एवं दिव्यांग कोच में यात्रा नहीं करेंगे। रेल पटरी पर जाकर सेल्फी ना लेने , चलती ट्रेन पर पत्थर ना फेंकने, अपरिचित व्यक्ति एवं सिग्नल उपकरण से छेड़छाड़ ना करने के बाबत जागरूक किया गया।

किसी भी प्रकार की ट्रेन में परेशानी होने पर रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर कॉल कर सूचित करेंगे। साथ ही यात्रियों को बताया गया कि चलती ट्रेन पर पत्थर मारने, अवैध रूप से रेल लाइन पार करने एवं अनावश्यक चैन पुल्लिंग करने व सिग्नल उपकरण से छेड़छाड़ करने, अवैध रूप से रेलवे क्रॉसिंग पार करने, ACP करने एवम् सिग्नल उपकरण से छेड़छाड़ करने से दुर्घटना हो सकती है। जिससे जान माल की क्षति एवम् रेल संपत्ति का नुकसान हो सकता है। साथ ही पकड़े जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जागरुकता अभियान में उपस्थित सभी यात्रियों और लोगों ने पूर्णतः सहयोग का भरोसा दिया।