व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
प्रिंस बना प्रधानमंत्री तथा लक्ष्मी व काजल बनी अध्यक्ष, उमवि मोरदीवा में बाल संसद, मीना मंच, यूथ क्लब, ईको क्लब का किया गया गठन
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन ने की तथा संचालन शिक्षक गगन कुमार ने किया। बताया गया कि नये सत्र के लिए बाल संसद, मीना मंच, यूथ क्लब तथा ईको क्लब का गठन किया गया जिसमें विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन संबंधित वर्ग के बच्चों द्वारा ही किया गया।


बाल संसद में प्रिंस प्रधानमंत्री, स्मिता उपप्रधानमंत्री, प्रकाश पुस्तकालय मंत्री, सोनम उप पुस्तकालय मंत्री, काजल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रेरक, रिकोन शिक्षा मंत्री, प्रिंस सांस्कृतिक मंत्री, सोनाली उप सांस्कृतिक मंत्री, श्रेया स्वच्छता मंत्री, आदित्य उप स्वच्छता मंत्री, अनमोल बागवानी मंत्री, स्वाति उप बागवानी मंत्री, वरदान व साक्षी कक्षानायक, मीना मंच में मीना मंत्री तमन्ना तथा मीना सचिव निभा बनी।


इसी तरह यूथ क्लब का अध्यक्ष लक्ष्मी व सचिव अभिषेक, ईको क्लब के अध्यक्ष काजल तथा सचिव आशीष बने। शिक्षक उज्ज्वल वसंत तथा परिधि प्राची ने शपथ ग्रहण कराया। मौके पर शिक्षक मुकेश कुमार मंडल, अभिभावक सरोज कुमार, विष्णुदेव प्रसाद के अलावा छात्र-छात्राओं में सनिका, सोनाक्षी , आयशा, संध्या, जोया, संगम, नेहा,


नीतू, काजल, दिव्या, किरण, सरिता , मिनी, राजा, नंदकिशोर, रंगीला, सोनाली, छोटू, निशांत, प्रीति, निशा, विशाखा, आर्यन, साहील, विभेष, आदर्श, मुस्कान, रविराज, जस्मीन, सुधा, मनीषा, अंजलि, विशाल, सचिन, सत्यम, विवेक, करिश्मा, आंचल, श्वेता, स्विटी, सुमन, सौर्या, सिम्पी , नीतीश, साक्षी, अमन, प्रेमराज, पार्वती सहित अन्य थे।







