व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
खेत मजदूर की समस्याओं को संकट कलेक्ट कर जिला के हर अंचलों पर प्रदर्शन का लिया फैसला
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार राज्य खेत मधुर यूनियन के समस्तीपुर जिला परिषद की बैठक जिला कार्यालय बंगाली टोला समस्तीपुर में यूनियन के नेता और मुखिया महेश्वर राम की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में यूनियन के महासचिव अनिल प्रसाद ने यूनियन के राज्य परिषद के निर्णय को विस्तार से रखा,और यूनियन के सदयस्ता अभियान के लिए कार्य नीति बनाई गई। खेत मजदूर की समस्याओं को संकट कलेक्ट कर जिला के हर अंचलों पर प्रदर्शन का फैसला लिया गया।


बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के संगठन सम्मेलन में जिला से 15 प्रतिनिधियों को भाग लेना है बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने जोड़ देकर कहा कि भाकपा व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से राज्य सत्ता में परिवर्तन करने वाली पार्टी है। आज की एनडीए सरकार देश के धर्मनिरपेक्ष संविधान पर ही हल्ला कर रही है,इसीलिए संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को समारोह पूर्वक मनाने का फैसला लिया गया,और शहर के अंबेडकर नगर में स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एक विचार गोष्ठी आयोजित किया जाएगा।



बैठक को अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सुधीर कुमार देव जिला अध्यक्ष ने एमडीए सरकार द्वारा श्रम कानून में बदलाव के खिलाफ मजदूरों के एकजुट कर प्रखंडों पर जन आंदोलन खड़ा करने का अहूवाहन किया। बैठक में गत दो दिनों में वर्षा और गोलवाड़ी बड़े पैमाने पर फसल और लोगों की मृत्यु की प्राकृतिक आपदा घोषित करने की राज्य सरकार से माग की, बैठक में मोहम्मद शाहिद अंसारी, मोहम्मद मुन्ना, दामोदर सदा, राम लखन महतो, लक्ष्मण सहनी, डॉक्टर दिनेश पासवान, महाकान्त यादव, अर्जुन कुमार, राम आशीष शर्मा, नंदकिशोर यादव ने भी अपना अपना विचार रखा।








