समस्तीपुर मंडल द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, रेल कर्मचारियों ने कराई अपनी विभिन्न स्वास्थ्य जांच, 88 यात्रियों को मुफ्त चश्मे वितरित किये गए

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर मंडल द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, रेल कर्मचारियों ने कराई अपनी विभिन्न स्वास्थ्य जांच, 88 यात्रियों को मुफ्त चश्मे वितरित किये गए

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल और महावीर इंटरनेशनल (एनजीओ) के संयुक्त तत्वावधान में दरभंगा स्टेशन पर एक नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव समस्तीपुर, श्री आर. के. मिश्रा (आईआरएस), डॉ. सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, समस्तीपुर, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर , सम. तथा महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन श्री के. नारायण उपस्थित रहे।

शिविर का संचालन डॉ. ऋचा (जनरल फिजिशियन) एवं उनकी मेडिकल टीम द्वारा किया गया, जिसमें दरभंगा सेंट्रल हॉस्पिटल से डॉ. शैरिन जहाँ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 226 मरीजों की जांच की गई। मरीजों की ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी एवं नेत्र परीक्षण किया गया और उपयुक्त दवाइयां एवं चश्मे नि:शुल्क वितरित किए गए।

इस अवसर पर 88 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे प्रदान किए गए और 4 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की गई।

इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य आम स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छता की आदतों को बढ़ावा देना, रोगों की समय रहते पहचान करना एवं उनके लिए आवश्यक रोकथाम उपायों की जानकारी देना रहा।

समस्तीपुर मंडल इस प्रकार के जनहितकारी प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन करता रहेगा।