व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समस्तीपुर जिला कार्यकारणी समिति की बैठक, अंचलों में 20 से 30 अप्रैल के बीच धरना प्रदर्शन करने का फैसला
दूरबीन न्यूज डेस्क। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समस्तीपुर जिला कार्यकारणी समिति की बैठक बंगाली टोला जिला कार्यालय में सुधीर कुमार देव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सिनेमा कर्मी मनोज कुमार सहित मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में मजदूर मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में पार्टी की सांगठनिक कार्यक्रमों के साथ ही देश एवं राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की शुरुआत करते हुए पार्टी के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने जिला के सभी अंचलों में शाखा एवं अंचल सम्मेलन 30 मई तक संपन्न करने का फैसला लिया।


देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,मजदूरों के पलायन एवं किसानों की बदहाली को लेकर जिला के सभी अंचलों में 20 से 30 अप्रैल के बीच धरना प्रदर्शन करने का फैसल लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामचंद्र महतो ने राज्य परिषद के बैठक की रिपोर्टिंग की और राज्य की संपरदायिक सरकार को उखार फेंकने के लिए 18 सितंबर को पटना में एक विशाल रैली की तैयारी पर समस्तीपुर के पार्टी सदस्यों की बड़ी भागीदारी का अहुवाहन किया।


बैठक में केंद्र सरकार द्वारा धार्मिक ध्रुवीकरण के इरादे से पारित वक्त व्हील पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया और इस देश के धर्मनिरपेक्ष संविधान और सामान्य जनक की स्वतंत्रता पर हमला बरकरार किया। इस बिल पर नीतीश कुमार का समर्थन उनकी पार्टी की ओर आरएसएस का पिछुलगुवा रूप उजागर हुआ। ,इस क्रम में भाकपा जिला पार्टी ने इस बिल का पुतला दहन किया और इसे वापस लेने की मांग की बैठक में राज्य परिषद सदस्य प्रयागचंद मुखिया,


गजेंद्र प्रसाद चौधरी, रामप्रीत पासवान, अनिल प्रसाद सहित कार्यकारिणी सदस्य राम परीक्षण राय, मोहम्मद मुन्ना, बबलू कुमार, शाहिद अंसारी, गजेंद्र प्रसाद, अनिल महतो, जगत नारायण प्रसाद,रामकुमार चौधरी, रामकुमार, शंकर राय, शंकर शाह, रामविलास शर्मा, जय कृष्ण दत्त इत्यादि लोग मौजूद थे।







