व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मां दुर्गा का नेत्रपट खुलते ही माता की जयकारा से गूंजा पूरा इलाका, मां दुर्गा की सातवीं रूप मां कालरात्रि की हुई पूजा अर्चना, भक्तों के बीच उत्साह
दूरबीन न्यूज डेस्क। शक्ति की अधिष्ठात्री माता दुर्गा की सातवीं रुप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार को माता का नेत्रपट खोल दिया गया। माता का पट खुलते ही क्षेत्र की हर राहें पूजा पंडालों व मंदिरों की ओर मुड़ चुकी है। मंदिरों व पूजा पंडालों में माता जगत जननी की जय, आदि शक्ति की जय की घोष से पूरा वातावरण गुंजित होने लगा है।



माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रखंड के वैष्णवी दुर्गा मंदिर रंजीतपुर-रामनगर, फत्तेहपुर, मधुबन, हांसोपुर, सिवैसिंहपुर, टेढा मिल्की आदि पूजा पंडालों व मंदिरों में माता के दर्शन व खोइंछा भरने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी है। वैष्णवी दुर्गा मंदिर रामनगर रंजीतपुर में माता की विभिन्न अलग-अलग सजाई गयी प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बिंदु बना है। माता के दरवार में आने वाले हर भक्तों का ख्याल रखा जा रहा है।



वहीं पूजा समिति की ओर से मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का भी ख्याल रखा जा रहा है। पूजा की सफलता मे पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, सचिव रमाकांत मिश्र, कोषाध्यक्ष शोभाकांत मिश्र, महेंद्र नारायण झा, श्याम कुमार मिश्र, धर्मेन्द्र राय, राज कुमार राय, अमित कुमार ठाकुर, मुकेश ठाकुर, प्रभात मिश्र, धर्मेंद्र झा, श्रीराम मिश्रा, राजा मिश्रा, मोहन मिश्रा सहित समस्त ग्रामीण जुटे हैं।







