व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
यात्रियों की सुविधा के लिए इंटर जोनल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
दूरबीन न्यूज डेस्क। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों के मध्य चलायी जा रही निम्न स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है । इन ट्रेनों का ठहराव, समय एवं मार्ग पूर्ववत् रहेंगे ।
1. गाड़ी सं. 05232/05231 पूर्णिया कोर्ट-बिहारीगंज-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गयी है । विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।



2. गाड़ी सं. 05570/05569 सहरसा-ललितग्राम-सहरसा स्पेशल के कुल 87 फेरे की वृद्धि की गयी है। विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 05570 सहरसा-ललितग्राम स्पेशल 01.04.2025 से 30.07.2025 तक रविवार एवं गुरूवार को छोड़कर प्रतिदिन तथा गाड़ी सं. 05569 ललितग्राम-सहरसा स्पेशल 02.04.2025 से 31.07.2025 तक सोमवार एवं शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।
3. गाड़ी सं. 05552/05551 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गयी है । विस्तारित अवधि के साथ अब गाड़ी सं. 05552 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 01.04.2025 से 31.07.2025 तक प्रतिदिन तथा गाड़ी सं. 05551 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 02.04.2025 से 01.08.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।



4. गाड़ी सं. 03388/03387 पाटलिपुत्र-सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल के कुल 18 फेरे की वृद्धि की गयी है । अब गाड़ी सं. 03388 पाटलिपुत्र-सहरसा स्पेशल 02.04.2025 से 30.07.2025 तक प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी सं. 03387 सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल 04.04.2025 से 01.08.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी ।
5. गाड़ी सं. 03350/03349 दानापुर-सहरसा-दानापुर स्पेशल के कुल 122 फेरे की वृद्धि की गयी है । विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल 01.02.2025 से 31.03.2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी ।







