व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में काउंसिलिंग में सत्यापन के दौरान दो फर्जी अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के प्लस टू तिरहुत एकेडमी काशीपुर केंद्र पर काउंसिलिंग में सत्यापन के दौरान दो फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों टीआरई-3 में बीपीएससी परीक्षा पासकर काउंसिलिंग के लिए आए थे। गड़बड़ी सामने आने के बाद डीईओ कामेश्वर गुप्ता के आदेश पर नगर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बीईओ सह काउंसिलिंग केंद्र पर प्रतिनियुक्त सत्यापन पदाधिकारी रामजन्म सिंह ने नगर थाने में दो अभ्यर्थियों और एक दलाल पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।


बताया जाता है कि मामला पकड़ में आने पर दलाल फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डीईओ ने बताया कि बुधवार को शिक्षकों की काउंसिलिंग की जा रही थी। इस दौरान दरभंगा के बहेड़ी प्रखंड के बनडीहुली निवासी उमेश मंडल व समस्तीपुर के शिवाजीनगर के बोरे निवासी ममता कुमारी के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच में पाया गया कि दोनों का सीटेट से संबंधित प्रमाण पत्र फर्जी है। बायोमेट्रिक मिलान भी नहीं हो रहा था। अधिकारियों की पूछताछ में दोनों ने फर्जी कागजात होने की बात स्वीकार कर ली। देखें P 06



अभ्यर्थी ममता कुमारी ने बताया कि काउंसिलिंग केन्द्र पर विवेक कुमार दीक्षित नामक व्यक्ति ने उससे कहा था कि एक लाख रुपये देने पर काउंसिलिंग का काम करवा दूंगा। विवेक को अपने को प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सिंघिया में कार्यरत बताता था। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर 9101887662 पर 50 हजार रुपये व 9670886666 पर पांच हजार रुपये और मोबाइल नंबर 8013744987 पर 20 हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर किए गए।



नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि दोनों फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बिचौलिये की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है।





