व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान, 4669 मामलों में 34.24 लाख रुपये की वसूली
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सही तरीके से टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा सके।
इसी क्रम में दिनांक 18 मार्च 2025 को मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सुबह 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक 16 घंटे तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 205 टिकट जांचकर्मी एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जवानों की विशेष टीमों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई।


अभियान के दौरान बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 4669 मामले पकड़े गए, जिनसे 34.24 लाख रुपये की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई।
मुख्य जांच स्थल:
समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज,बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि प्रमुख स्टेशन।
इस दौरान स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज (FOB), प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किए गए, जिससे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ में वृद्धि देखी गई। यह दर्शाता है कि यात्री अब उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं।



रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि बिना टिकट यात्रा न करें, क्योंकि यह एक दंडनीय अपराध है और इससे रेलवे राजस्व की भी हानि होती है। यात्रियों को हमेशा उचित श्रेणी के टिकट के साथ यात्रा करने की सलाह दी जाती है। रेलवे मंडल द्वारा भविष्य में भी इस तरह के विशेष टिकट जांच अभियान जारी रहेंगे।








