व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
शिक्षाप्रेमी कुमार लाल रजक ने पुस्तकालय को भेंट की किताबें
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में संचालित डॉ एस आर रंगनाथन पुस्तकालय के लिए बुधवार को ग्रामीण शिक्षाप्रेमी कुमार लाल रजक ने पुस्तकें भेंट की। ग्रामीण कुमार लाल रजक के पौत्र सरोज कुमार द्वारा प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन को स्कूल में संचालित पुस्तकालय के लिए एक सौ से अधिक पुस्तकें हस्तगत कराया गया। बताया गया कि गणित, विज्ञान एवं प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित किताबें भेंट की गई है।



मौके पर शिक्षक गगन कुमार, मुकेश कुमार, पुस्तकालय मंत्री शिवानी कुमारी, सूरज कुमार, प्रधानमंत्री रविकिशन कुमार, प्रेरक एवं मॉनिटर तनुजा कुमारी सहित बाल संसद एवं मीना मंच के सदस्य मौजूद थे। ज्ञात हो कि नवम्बर 2017 से ही उमवि मोरदीवा में बच्चों द्वारा पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में इस पुस्तकालय में चार हजार से अधिक किताबें हैं।










