व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
दूरबीन न्यूज डेस्क। डीएम की अध्यक्षता में हुई तकनीकी की बैठक, कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता का ख्याल रखने का आदेश। दरभंगा,समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमरावअम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी – प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग बिरौल/बेनीपुर/दरभंगा-2/ दरभंगा-1, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन दरभंगा-1/ स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बेनीपुर-2, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड,कार्य प्रमंडल दरभंगा भवन निर्माण विभाग संरचना प्रमंडल दरभंगा, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड दरभंगा ,लोक स्वास्थ्य प्रमंडल दरभंगा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक प्रमंडल दरभंगा,पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल केवटी/दरभंगा, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम दरभंगा प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल दरभंगा, नगर विकास बुडको दरभंगा, जिला स्वास्थ्य समिति दरभंगा, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड,जिला शिक्षा कार्यालय दरभंगा,पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल बेनीपुर/दरभंगा, जिला कल्याण आदि विभागों की समीक्षा की गई।


बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री बिहार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाएं के संबंध में संबंधित पदाधिकारी से कार्यों के संबंध में जानकारी लिया और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बेनीपुर द्वारा बताया गया कि पीएमजीएसवाई फेज 3 अंतर्गत 11 योजना ली गई थी जिसमें 11 योजना पर कार्य प्रारंभ हुआ 06 योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष 05 योजनाओं में कार्य प्रगति पर है।


जिलाधिकारी ने लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।साथ ही नाबार्ड योजना पुल/सड़क अंतर्गत ली गई योजनाओं को जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पुल योजना अंतर्गत कुल 26 योजना ली गई थी, जिसमे से ,17 योजनाओं पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष योजना पर कार्य प्रगति पर है। कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि लंबित योजनाओं को माह मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।


कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन बेनीपुर द्वारा बताया गया की वर्ष 2023-24 में 280 योजना लिया गया है,जिसमें 224 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है एवं अपूर्ण योजना पर कार्य प्रगति में है।
*कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन दरभंगा एवं बेनीपुर द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना में काफी लंबित मामला रहने को लेकर जिलाधिकारी ने वेतन स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया।


बैठक में सामुदायिक भवन,पंचायत सरकार भवन आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद,जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा निशांत कुमार एवं सभी संबंधित पदाधिकारीगण , अभियंता आदि उपस्थित थे।



