पैसेंजर ट्रेन से शराब तस्करी करते दो धंधेबाज धाराया

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पैसेंजर ट्रेन से शराब तस्करी करते दो धंधेबाज धाराया
मधुबनी। उत्पाद विभाग जिला में लगातार गुप्त सूचना पर शराब तस्कर व कारोबारी पर कारवाई कर रहे है। तथा शराब बरामद भी कर रहे है। आपको बता दे कि,बुधवार को मधुबनी रेलवे गुमटी 13 नंबर से उत्पाद विभाग के टिम ने बड़ी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की है। इस कारवाई में दो तस्कर को भी पकड़ा है। यह कारवाई उत्पाद विभाग के टिम ने गुप्त सूचना पर की है।

सुबह 8 बजे जयनगर से पसींजर ट्रेन शराब का ख़ेप राजनगर थाना क्षेत्र के रहने वाला वार्ड नंबर 16 निवासी विशुन देव महतो उर्फ भुल्ला और अंधराठारी क्षेत्र के रजनपुर गांव के रहने वाले संतोष महतो ला रहे थे। जिसकी सूचना उत्पाद विभाग टिम को मिली। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पहुंचे। और चारों और घेर लिया गया। लेकिन उत्पाद विभाग के पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर ट्रेन से शराब नीचे फेक दिया। और भागना चाहा।

परंतु उत्पाद विभाग के टिम ने समय रहते ही दोनों को पकड़ लिया। वही विशुन देव महतो के पास से 145 लीटर नेपाली देसी व संतोष महतो के पास से 27 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद हुई है। इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि,होली पर्व को लेकर उत्पाद विभाग के टिम जिले के सभी जगहों पर नज़र रखे हुए है। इसी क्रम में सूचना मिली। सूचना मिलते ही हमारी टीम ने दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।