ससुराल में पत्नी से विवाद होने के बाद फंदे से झूलकर युवक ने दे दी जान, शव को जब्त कर जांच में जुटी पुलिस, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की घटना

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। पारिवारिक कलह में पत्नी से विवाद होने से बाद पति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। युवक के द्वारा खुदकुशी किए जाने की सूचना के बाद दलसिंहसराय पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश सदा के रूप में की गई है। घटना समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चाकसेखू गांव की है।

 जहां मंगलवार शाम ससुराल आए एक युवक ने आम के पेड़ से लटक खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक युवक के ससुर दुखन सदा ने बताया कि उसका दामाद राजेश पंजाब में रहता था। कुछ दिन पूर्व ही वह परदेस से लौटा था तब से अपने ससुराल में ही रह रहा था। उन्होंने बताया कि सुबह पति-पत्नी के बीच कमाने खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उनका दामाद गुस्से में घर से निकला था, जो शाम तक नहीं लौटा।

मंगलवार शाम में सूचना मिली की गांव के ही बगीचा में एक शव आम के पेड़ से लटका हुआ है। जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि आम के पेड़ से उनका दामाद राजेश का शव लटक रहा है। उसकी मौत हो चुकी है। इस दौरान लोगों ने दलसिंहसराय थाने को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने आम के पेड़ से युवक का शव उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *