यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर आरपीएफ और सीआईबी समस्तीपुर की टीम द्वारा साइबर पेट्रोलिंग द्वारा प्राप्त डाटा के आधार पर खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलमासनगर चौक स्थित एक टूर एंड ट्रैवल नामक दुकान पर छापेमारी की गयी। छापेमारी टीम में खानपुर पुलिस भी शामिल थी। इस दौरान टीम ने फर्जी सॉफ्टवेयर के आधार पर फर्जी तरीके से तत्काल टिकट बनाने का खुलासा किया। साथ ही टीम ने इलमासनगर के वार्ड 13 निवासी दुकानदार मोतियुर रहमान को गिरफ्तार किया गया। टीम में सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी, सब इंस्पेक्टर विवेक, सब इंस्पेक्टर आरआरपी सिंह, एएसआई एस के तिवारी, सीआईबी सब इंस्पेक्टर रामनाथ, दीपक, एएसआई आकाश रंजन के अलावे खानपुर थाना के पीएसआई श्यामबंती कुमारी भी शामिल थे।



उक्त दुकान मे छापा मारकर अनाधिकृत रूप से ई टिकट बनाने के धंधे का भांडफोर करते हुए दुकानदार मोतीयुर रहमान को गिरफ्त करते हुए तत्काल ई टिकट, अनाधिकृत सॉफ्ट वेयर, कम्प्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू, चार एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कैश पैसा को जप्त कर आरपीएफ ने मामला दर्ज किया गया है। इलीगल सॉफ्ट वेयर से तत्काल टिकट को काट कर अधिक दाम मे बेचा जाता था। रेलवे के सागर सेल को इसकी जानकारी मिलने के बाद समस्तीपुर आफ टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी में फर्जी तरीके से ई टिकट की कालाबाजारी करने का भंडाफोड़ किया गया।


बता दे कि त्योहारों के मौसम आते ही फर्जी रूप से तत्काल ई टिकट बनाने का धंधा जोरों पर पकड़ लेता है। जहां धंधेबाज विभिन्न सॉफ्टवेयर एवं फर्जी आईडी की मदद से तत्काल टिकट काटकर अधिक दाम में जरूरतमंद यात्रियों के हाथों बेच देते हैं। इसके कारण रेलवे के राजस्व की हानी के साथ ही फर्जीवाड़ा भी किया जाता है। ऐसे धंधेबाजों पर रेलवे साइबर सेल के द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।






