यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन, पटना में बुधवार को पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने शिष्टाचार मुलाकात की। माननीय राज्यपाल से मुलाकात में महाप्रबंधक ने बिहार राज्य में यात्री सुविधा और रेल विकास से जुड़े पूर्व मध्य रेल की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से माननीय राज्यपाल को अवगत कराया। महाप्रबंधक ने रेलवे के क्रिया-कलाप, यात्री सुविधा में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास आदि से जुड़े विषयो पर माननीय राज्यपाल से मार्गदर्शन प्राप्त किया।











