समस्तीपुर में खुला यातायात थाना, संजीव कुमार चौधरी बनाए गए पहला थानाध्यक्ष, एसपी ने किया उद्घाटन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर यातायात थाना का उद्घाटन एसपी विनय तिवारी ने बुधवार को दीप प्रज्जवलित व फीता काटकर किया। साथ ही यातायात थाना के पहले थानाध्यक्ष के रुप में इंस्पेक्टर संजीव कुमार चौधरी की पोस्टिंग की गयी। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बिहार सरकार के नोटिफिकेशन के बाद फिलहाल नगर थाना परिसर में यातायात थाना खोला गया। अब समस्तीपुर में भी नवसृजित यातायात थाना पूर्णरूपेण कार्य करना शुरु कर दिया है। एसपी ने बताया कि विधि व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इसका शुभारंभ किया गया है।

एसपी ने बताया कि अब पूर्ण रुपेण यातायात थाना के रुप में कार्य होगा। यातायात से संबंधित प्राथमिकी सहित अन्य कार्य होगा। बंगरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को यातायात थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही पुलिस केंद्र में कार्यरत दारोगा लवली  कुमारी एवं एएसआई उमेश कुमार सिंह की भी पोस्टिंग यातायात थाना में किया गया है। मौके पर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी स्वाति कृष्णा, नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

साथ ही विभिन्न अनुमंडल मुख्यालय में क्राइम कंट्रोल करने के लिए तीन क्यूआरटी प्रभारी भी बनाए गए हैं। ताकि अनुमंडल मुख्यालय में कार्यरत क्यूआरटी को गति मिल सके। एसपी विनय तिवारी ने पुलिस केंद्र में कार्यरत एएसआई भरत पासवान को क्यूआरटी पटोरी का प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार पुलिस केंद्र में कार्यरत एएसआई पिंटू सिंह को क्यूआरटी रोसड़ा एवं एएसआई दिनबंधु सिंह को क्यूआरटी सदर का प्रभारी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *