यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत क्रमशः कानुविशनपुर, खैरी, जहांगीरपुर और दिनमनपुर उत्तरी पंचायत के लिए एक साथ पंचायत सरकार भवन दिनमनपुर परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार यादव, मुखिया तलहत फरीदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री श्रुति ने की। जबकि संचालन अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार जनकल्याण के लिए सभी स्तर पर प्रमुखता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, स्वच्छता, समाज कल्याण, आपूर्ति सहित सभी 29 विभागों के माध्यम से जनहित में अनेक प्रकारों की योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ आम आवाम को मिल रही है।


उन्होंने कहा कि अगर किन्ही को किसी तरह की कठिनाई हो तो आवेदन दे सकते हैं। हम समय से नियमानुकूल करवाई करेंगे। फिर भी अगर कोई लोग असंतुष्ट हों तो लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज की जा सकती है। कार्यक्रम में पीएचईडी के कनीय अभियंता ने नलजल के बारे में लोगों को बताया। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नीतीश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाए जा रहे योजनाओं को बताया। कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा शशिकांत श्रीवास्तव ने मनरेगा योजना के बारे में आमजन को बताया। कहा कि इस योजना से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में कृषि समन्वयक प्रभेष कुमार ने कृषि रोडमैप की जानकारी देते हुए रबी फसल में उपयोग होने वाली बीज के चयन और उसपर सरकार द्वारा मिलने वाली अनुदान के बारे में बताया।


वहीं शिक्षक लाल बाबू ने 6से14 आयु वर्ग के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को भी बताया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्षा सिन्हा ने बच्चों के जन्म से लेकर 5 साल तक के भरण पोषण और प्री स्कूलिंग शिक्षा के साथ साथ गर्भवती व कुपोषित महिलाओं के बारे में जानकारी दी। अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने जमाबंदी में आधार सीडिंग की चर्चा करते हुए दाखिल खारिज में आनेवाली कठिनाइयों तथा उसके निवारण के टिप्स को बताए। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रुति ने आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, ग्रामीण स्वच्छता अभियान एवं गांव के विकास की परियोजना को विस्तृत रूप से लोगो को बताया।


कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख पवनदेव प्रसाद सिंह, सरपंच नाजिया खातून, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक शिवेंद्र कुमार शर्मा, प्रखंड उच्च वर्गीय लिपिक धर्मवीर प्रसाद, डॉक्टर परवेज आलम, पूर्व मुखिया शिवनारायण राय, कनीय अभियंता अजीत कुमार दिवाकर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार झा, रामाधार चौधरी, मोहम्मद शम्शे आलम उर्फ लाडले, न्याय सचिव किशोरी कांत चौधरी, पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम, बादल सहनी, शंभू चौधरी, शाहजहां, स्वच्छता प्रवेक्षक छोटन सफी, सरोज कुमार राय, पप्पू कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





