यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने चैन स्केचिंग करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। साथ ही इसमें शामिल दो बदमाश एवं एक स्वर्णकार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी व स्केचिंग के सोने को स्वर्णकार के द्वारा गलाया जाता था। इसका खुलासा समस्तीपुर नगर पुलिस ने मंगलवार की शाम किया। रविवार को नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर छोटी मस्जिद रोड स्थित होली हर्ट स्कूल के निकट दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला का चैन झपटकर लिया था। इस मामले को लेकर महिला ने नगर थाना में एक आवेदन दिया था। नगर थाना की पुलिस ने 48 घंटे में चैन स्नेचर को गिरफ्तार किया।



साथ ही उसकी निशानदेही पर जिसे चैन बेचा गया था, उस दुकानदार व कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि वादिनी अर्चना झा बीएड कॉलेज मंदिर से अपने घर आ रही थी। इसी दौरान मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा पीछे से चेन छिनकर भाग जाने की घटना की थी। इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी फूटेज खंगाला जा रहा था। इसी क्रम में तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधकर्मियों की पहचान कर घटना में संलिप्त अजय कुमार उर्फ टाईगर एवं अशोक कुमार उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया गया।


दोनों मुफस्सिल थाना के दूधपूरा का है। इनके निशानदेही पर जिस दुकानदार को इनके द्वारा सोने की चेन बेची गयी थी, उस दुकानदार श्रीनिवास स्वर्णम् एवं दुकान का स्टाफ प्रिंस कुमार को भी गिरफ्तार किया। उक्त दोनों भी दूधपूरा, थाना-मुफ्फसिल, जिला- समस्तीपुर का है।डीएसपी ने बताया कि अपराधकर्मी के पास से सोने की चेन बेच कर रखे 49,000/- रूपया एवं कांड में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसे मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।






