बिहार में बेखौफ बदमाशों ने सिपाही को गोलियों से भुना तो मुठभेड़ में दो बदमाशों को भी पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर 

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन डेस्क। बिहार में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को गोलियों से छलनी कर दिया। जख्मी सिपाही की मौत इलाज के दौरान हो गया। वही जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी खदेड़ करवड़ो बदमाशों को इनकाउंटर कर दिया। जिसमें भाग रहे दो बदमाश ढेर हो गया। पुलिस दोनों बदमाशों की पहचान में जुटी है। पुलिस का हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच के एकारा के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गया, जिसमे दोनों बदमाशों को मार गिराया। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के हाजीपुर सराय थाना में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने गोली मारकर एक सिपाही की हत्या कर दी थी। सिपाही की पहचान अमिताभ बच्चन के रूप में हुई, जो मुंगेर जिला के खड़गपुर थाना का रहने वाला था।

वह इन दिनों हाजीपुर के सराय थाने में तैनात था। तीन महीने पहले ही सराय में अमिताभ बच्चन की पोस्टिंग हुई थी। बताया जाता है कि सराय बाजार में सोमवार की दोपहर पुलिस संदिग्ध की तलाश को लेकर जांच कर रही रही। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुचे। पुलिस को देखते ही बाइक छोड़ तीनो भागने लगा। इसी दौरान एक को पुलिस ने पकड़ लिया और पुलिस वाहन में रख दिया।जबकि सिपाही अमिताभ ने भाग रहे दोनों बदमाशों का पीछा करने लगा। पुलिस की पकड़ में आता देख दोनों बदमाशों ने सिपाही पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दिया।

जिसमें सिपाही को चार गोली लगी और वह जख्मी हो गया। जिसे हाजीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में एसपी ने बताया गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के लिए नगर थाना लाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों पुलिस वाहन में सिपाही को धक्का देकर भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों बदमाशों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी पुलिस वाहन के चालक रमेश कुमार के अनुसार बैंक के सामने तीन लड़के थे। जांच के दौरान बतीनों को रोका गया तो वे लोग बाइक पटक कर भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ा गया। उसको हमलोगों ने गाड़ी ने बैठा लिया। दूसरे को पकड़ने गए तो बदमाश फायरिंग करने लगे। उसने चार गोली सिपाही अमिताभ बच्चन को मारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *