यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। आगामी त्यौहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनको सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा मुजफ्फरपुर हाजीपुर- पाटलिपुत्र- पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी के रास्ते समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच 01043/01044 लोकमान्य तिलक- समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है । यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को तथा समस्तीपुर से 20 अक्टूबर 2023 से 01 दिसंबर 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी।



पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 01043 लोकमान्य तिलक- समस्तीपुर सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गुरूवार को 12.15 बजे खुलकर शुक्रवार को 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर से शुक्रवार को 23.20 बजे खुलकर रविवार को 07.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।



यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रूकेगी।






