दूरबीन डेस्क। बिहार के दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार की देर रात हुई ट्रेन दुर्घटना के मामले में अब तक चार यात्रियों के मौत हो गई है। वहीं 30 यात्रियों के जख्मी होने की जानकारी रेलवे के द्वारा दी गई है। घटना के बाद रेल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वही ज़ख्मियों का इलाज दानापुर एवं पटना के विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है। फिलहाल उक्त रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रूट डायवर्ट किया गया है। वही आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है।


विदित हो कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट दिनांक 11 अक्टूबर की रात्रि 09.53 बजे आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसके कारण उक्त ट्रेन की 23 कोच पटरी से उतर गयी। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।


इस संबंध में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 04 चात्रियों की मौत हो गई। वही 05 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए तथा 25 यात्री साधारण रूप से घायल हुए हैं। रेल प्रशासन द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दे दी गयी है। साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रूपए अनुग्रह राशि के रूप में दी गयी। सभी यात्रियों को घटनास्थल से गंतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया ।



उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन आदि के सहयोग से सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर और पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिचालन पुनर्बहाली का कार्य प्रगति पर है। दुर्घटना के संबंध में सूचना मुहैया कराने के लिए हेल्पलाईन नम्बर खोले गए हैं। दुर्घटना की जांच संरक्षा आयुक्त (रेलवे), ईस्टर्न सर्किल, कोलकाता द्वारा किया जाएगा।
दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।
Helpline number
PNBE – 9771449971
DNR – 8905697493
ARA – 8306182542
COML CNL – 7759070004
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन :
97948 49461
8081206628
पंडित दीन दयाल उपाध्याय कमर्शियल कंट्रोल : 8081212134





