समस्तीपुर। तबादला में संशोधन एवं अतिरेक कर्मियों के सामांजस्य पत्र जारी होने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों का जारी धरना सह सत्याग्रह आंदोलन दूसरे दिन खत्म हो गया। सीएस कार्यालय पर दूसरे दिन अवलेश कुमारी की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री राजीव रंजन के संचालन में मंगलवार को भी धरना सह सत्याग्रह आंदोलन शुरु किया गया। दोपहर बाद डीएम व सीएस के संयुक्त हस्ताक्षर से कर्मियों के तबादले की संशोधित सूची जारी होने के बाद आंदोलन को समाप्त किया गया। मौके पर विमलेश चौधरी, शांति भूषण, राकेश रौशन, अभिषेक कुमार, अंबुज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।



19 लिपिकों के तबादला का संशोधन सूची जारी:
प्रभारी डीएम अखिलेश कुमार सिंह एवं सीएस डॉ. एसके चौधरी के द्वारा तबादला में आंशिक संशोधन के बाद 19 लिपिकों की सूची जारी कर दी गयी। जारी सूची के अनुसार लिपिक विकास कुमार को सीएचसी कल्याणपुर, अंबुज कुमार को पीएचसी बिथान, दीपक कुमार सिंहा को पीएचसी शिवाजीनगर, संजय कुमार भगत को एपीएचसी बथुआ पूसा, मनोज कुमार को सीएचसी मोरवा, मो. ईमदाद ईमाम को जिला मलेरिया कार्यालय समस्तीपुर, अमित कुमार सिंह को यक्ष्मा केंद्र रोसड़ा, चंदन कुमार को एसीएमओ कार्यालय समस्तीपुर, प्रीतम कुमार को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है।




इसी प्रकार राकेश कुमार को एपीएचसी मानपुरा पूसा, उमेश राम को सीएचसी मोरवा, शांति भूषण को सीएस कार्यालय, रंजीत कुमार को रेफरल ताजपुर, मृत्युंजय कुमार को पीएचसी विभूतिपुर, दीपक कुमार भारती को सीएचसी हसनपुर, राजीव कुमार को एपीएचसी गंगापुर पूसा, संयु कुमारी को पीएचसी ताजपुर, शोभा कुमारी को जिला फाईलेरिया कार्यालय समस्तीपुर एवं रेखा कुमारी को एपीएचसी कर्पूरीग्राम भेजा गया है।





