रफ्तार का कहर : बाजार समिति के पास अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में कोहराम

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। भीड़ भाड़ व घनी आबादी में भी गाड़ियां तेज रफ्तार से निकलती है। ताजा मामला मथुरापुर ओपी के मुक्तापुर गुमती के पास की है। जहां अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर वार्ड संख्या 9 निवासी 65 वर्षीय ब्रह्मदेव पोद्दार के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब समस्तीपुर बाजार से अपने घर कल्याणपुर थाना क्षेत्र परतापुर लौट रहे थे। इस दौरान मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मुक्तापुर रेलवे गुमटी के पास ही अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिसके कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची मथुरापुर ओपी पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से आनन फानन में उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर वार्ड संख्या 9 निवासी स्व कुशेश्वर पोद्दार के 65 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदेव पोद्दार के रूप में हुई है । वहीं घटना के बाद भाग रहे ट्रक को कल्याणपुर पुलिस ने जप्त कर लिया है लेकिन मौके से ड्राइवर और खलासी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। सदर अस्पताल में ही परिजनों के चीख पुकार गूंजने लगा। वहीं मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता बाजार समिति से घर परतापुर लौट रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया, स्थानीय लोगों ने ईलाज़ के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया!।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *