समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में मेरी माटी मेरा देश मुहिम के तहत अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में मेरी माटी मेरा देश मुहिम के तहत अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने किया।  कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक, शिक्षकेत्तरकर्मी एवं छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने पंचप्रण ग्रहण करवाया। इस दौरान भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसीत राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करें।  गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभायेंगे ।

इस अवसर पर डॉ. सच्चिदानंद तिवारी, डॉ. एसएमएएस रजी, डॉ.आशीष पाण्डेय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ.जितेन्द्र प्रसाद, डॉ. विश्वनाथ साह, डॉ. सर्वेश कुमार, केवल दास आदि एवं विद्यार्थियों में- मनीष, नवनीत, धीरज, नीरज, रमण, रौशन, लालबाबू, रोहित, सुमित, निधि, खुशी, कृष्णा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद अमृत कलश में पंचप्रण के प्रतीक रूप में छात्र-छात्राओं द्वारा एकत्रित किए गये मिट्टी और चावल डालकर प्रखण्ड कार्यालय, समस्तीपुर में जमा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *