समस्तीपुर रेल प्रशासन ने यात्रियों व आम लोगो की अपील, यात्रा के दौरान नही करें यह गलती

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेलवे प्रशासन ने रेलवे लाइन के आस पास रहने वालों से अपील करते हुए आग्रह किया है कि समपार फाटक पार करते समय सावधानी बरतें। असावधानीपूर्वक समपार फाटक पार करना जानलेवा हो सकता है। रेलवे लोगों से आग्रह करती है कि अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार ना करें।
• समय से ज्यादा कीमती है आपकी जिंदगी।
• कभी भी ट्रेन की रफ्तार का अंदाजा न लगाएँ, ट्रेन जितनी दिखती है उससे ज्यादा तेज चलती है और आपके सोचने से पहले समपार फाटक पर पहुँचती है।

• कभी भी बंद समपार फाटक के नीचे से पार करने की कोशिश न करें और अपना जीवन जोखिम में न डालें।
• जल्दबाजी ख़तरनाक है सावधानी में ही सुरक्षा है।
• आखिर ऐसी भी क्या जल्दी है! छोटा रास्ता कहीं जिंदगी ना छोटी कर दे।
• रेल समपार पर बरतें निम्न महत्वपूर्ण सावधानियां

0 सतर्क रहें और अपनी रफ्तार कम करें
o स्टॉप बोर्ड के निशान पर अपनी गाड़ी रोकें
o पटरी के दोनो तरफ देखें


o मोबाइल पर बात ना करें और कान में इयरफोन लगाकर संगीत ना सुने
o ध्यान से सुने! अगर कोई ट्रेन नहीं आ रही है, तभी आगे जा कर लेवल क्रॉसिंग पार करें।

समपार फाटक पार करते समय इन सावधानियों का पालन कर हम अपनी कीमती जिंदगी की रक्षा करते हुए रेल के सुरक्षित, संरक्षित परिचालन में महत्वपूर्ण योगदान भी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *