31वीं राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 का चयन कार्यक्रम आयोजित, बाल वैज्ञानिकों के प्रदर्शन से अचंभित हुए अधिकारी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल शंभूपट्‌टी में 31वीं रा. बाल विज्ञान कांग्रेस- 2023 का परियोजना चयन कार्यक्रम सफलता पुर्वक संपन्न हुआ। बच्चे देश के भविष्य है ये जिस क्षेत्र में भी चाहें आगे बढ़कर देश का नाम रौशन कर सकते हैं। ये देश की भावी संतान दुनिया में भारत नाम आगे कर सकते हैं । उक्त बातें श्री मानवेन्द्र कुमार डीपीओ समग्र शिक्षा समस्तीपुर ने कहीं। जिले के कोने कोने से आए बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रदर्श दिखाए। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार जीयर ने आगन्तुकों का स्वागत किया।

साथ ही विषय प्रवेश एवं बाल विज्ञान कांग्रेस की महत्ता पर जिला समन्वयक डॉ अंबु नसर ने प्रकाश डाला। बच्चों के प्रोजेक्ट का चयन विद्वान वैज्ञानिक सह प्रोफेसर डॉ उमा सिन्हा, डॉ भोला चौरसिया, डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ने किया। जिला शैक्षिक समन्वयक डॉ. रवीन्द्र कुमार ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया। राज्य स्तरीय, बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेनेवाले बाल वैज्ञानिकों का नाम है उज्जवल प्रकाश, डी.ए.वी समस्तीपुर, स्नेहा कुमारी, उच्च विद्यालय भमरुपुर, आशीष रंजन, पोदार इंटरनेशनल स्कूल समस्तीपुर और श्रेया, रानी, +2 उच्च विद्यालय घरमपुर के बच्चों की प्रोत्साहन के लिए सभी को सर्टिफिकेट दिया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बाल वैज्ञानिक 7-9 नवम्बर-2023 को भूपेन्द्र नारयण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा में भाग लेगे। वक्ताओं ने कहा यह बाल वैज्ञानिक आगे चलकर देश के बड़े वैज्ञानिक भी बन सकते हैं। इसके लिए इन्हें तरासने और उभारने की जरूरत है। इसी कड़ी में समय-समय पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। ताकि प्रतिभावान बच्चे अपनी प्रतिभा को बेहतर मंच पर प्रदर्शित कर सके। धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाध्यापक श्र चंदन कुमार चौघरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *