हाजीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु विजयवाड़ा मंडल के बापटला रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन के कमीशनिंग हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा। तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में विस्तार होने के फलस्वरूप अधिक गाड़ियों का संचलन होगा तथा गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।


12 ट्रेनों को किया रद्द:
1. गाड़ी सं. 06509 केएसआर बेंगलूरु-दानापुर स्पेशल – केएसआर बेंगलूरु से 02 एवं 09 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।
2. गाड़ी सं. 06510 दानापुर -केएसआर बेंगलूरु स्पेशल – दानापुर से 04 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।
3. गाड़ी सं. 03259 दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु स्पेशल – दानापुर से 03 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।
4. गाड़ी सं. 03260 एसएमभीवी, बेंगलूरु-दानापुर स्पेशल – दानापुर से 05 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।
5. गाड़ी सं. 03247 दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु स्पेशल – दानापुर से 28 सितम्बर एवं 05 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।
6. गाड़ी सं. 03248 एसएमभीवी, बेंगलूरु-दानापुर स्पेशल – दानापुर से 30 सितम्बर एवं 07 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।


7. गाड़ी सं. 03245 दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु स्पेशल – दानापुर से 04 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।
8. गाड़ी सं. 03246 एसएमभीवी, बेंगलूरु-दानापुर स्पेशल – दानापुर से 29 सितम्बर एवं 06 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।
9. गाड़ी सं. 03241 दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु स्पेशल – दानापुर से 29 सितम्बर एवं 06 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।
10. गाड़ी सं. 03242 एसएमभीवी, बेंगलूरु-दानापुर स्पेशल – दानापुर से 01 एवं 08 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।
11. गाड़ी सं. 03251 दानापुर-एसएमभीवी, बेंगलूरु स्पेशल – दानापुर से 01, 02, 08 एवं 09 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।


12. गाड़ी सं. 03252 एसएमभीवी, बेंगलूरु-दानापुर स्पेशल – दानापुर से 03, 04, 10 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी ।
*परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेन -*
1. धनबाद से 02 से 10 अक्टूबर, 2023 तक खुलने वाली 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग निडढ़वोलू-भीमवरम टाउन-गुडिवाडा-विजयवाड़ा के रास्ते चलाई जायेगी।





