समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड पर स्थित भगवानपुर देसुआ स्टेशन के मालगोदाम पर हाइवा की ठोकर से सिग्नल लोकेशन बॉक्स को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शनिवार सुबह की है। इस मामले में आरपीएफ ने हाइवा चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया। उक्त हाइवा का नम्बर बीआर 06जी ई/9656 बताया गया है। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर देशवा स्टेशन पर माल गोदाम पर हाईवे चालक की लापरवाही से सिग्नल लोकेशन बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण स्टेशन के माल गोदाम स्थित सिग्नल कार्य डिस्टर्ब हो गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। हालांकि इससे पूर्व हाईवा चालक घटनास्थल से फरार हो चुका था। हालांकि सिग्नल डिस्टर्व व क्षतिग्रस्त होने की घटना से किसी भी ट्रेन के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।


घटना स्थल पर पहुंचते हैं आरपीएफ ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दिया। इसके बाद संबंधित विभाग के कर्मियों ने पहुंच कर सिग्नल लोकेशन बॉक्स को दुरुस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि चालक काफी तेज गति से हाईवा को पीछे की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान सिग्नल लोकेशन बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया। उसके बाद चालक फरार हो गया।







